Emmy Awards में प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया Bollywood का मजाक, जमाने के सामने कह डाली ये बात

Priyanka Chopra Trolled: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं।

 

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई लोगों को बताई थीं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप की वजह से प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। आइए नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा के इस वायरल वीडियो पर…

 

प्रियंका चोपड़ा ने दिया अजीबोगरीब बयान

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वो जमकर ट्रोल हो रही है। इस क्लिप में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात करती दिखीं। यहां वो हिंदी फिल्मों और बॉलीवुड का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। प्रियंका कहती हैं, इंडियन फिल्में सिर्फ हिप्स और बूब्ब के बारे में होती हैं। इसके बाद में कुछ डांस मूव्स भी करके दिखाती हैं। प्रियंका चोपड़ा का एक अजीबोगरीब बयान सुन लोग भड़क गए हैं। इस क्लिप की वजह से प्रियंका चोपड़ा को लोग जमकर फटकार रहे हैं। लोगों का ये कहना है कि प्रियंका को इंडियन फिल्मों से ही पहचान मिली और आज वो पूरी दुनिया के सामने इसका मजाक बना रही हैं।

 

सुर्खियों में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा

बताते चलें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हे लोग काफी पसंद करते हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। लेकिन अब खबरें ये आ रही हैं कि प्रियंका ने इस मूवी से किनारा कर लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।