List of Miss World Winners From India

List of Miss World Winners From India

List of Miss World Winners From India: भारत की कई हसीनाओं ने मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम किया है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। आइये जानते है उनके इस जर्नी की छोटी सी झलक

 

इन हसीनाओं ने किया मिस वर्ल्ड को अपने नाम

मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता इस साल भारत में आयोजित की जाएगी। करीब 27 साल बाद भारत इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल डेट सामने नहीं आया है कि कब से ये प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। भारत ने आखिरी बार 1996 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। बता दें कि भारत की कई लड़कियां मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी है।भारत की उन हसीनाओं के बारे में ज्यादा जाने के लिए निचे देखे –

मानुषी छिल्लर ( Manushi Chhillar )

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी छिल्लर ने यह प्रतियोगिता जीतकर भारत को गौरवान्वित किया था। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार के साथ मानुषी चिल्लर सम्राट प्रिथीराज फिल्म भी कर चुकी है।

 

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra )

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में धमाल मचा चुकी हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद ही उनकी किस्मत बदल गई और आज वो एक स्टार हैं। और प्रियंका चोपड़ा से शादी कर बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का परचम फहरा लिया है.

 

युक्ता मुखी ( Yukta Mukhi )

युक्ता मुखी 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद युक्ता साल 2002 में फिल्म प्यासा में नजर आई थीं। जिससे उनका नाम लोगो के सामने उभर के आया था, और युक्ता को फेम मिला था।

 

डायना हेडन ( Dayna Hedan )

डायना हेडन साल 1997 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया था। फिर वो बिग बॉस में भी नजर आई थीं। जिनकी तस्वीर यहाँ पर आप सब देख सकते है। इनका जन्म 1 मई 1973 में हुआ था.

 

ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan )

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वो साल 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरा है। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती हैं।और उन्होंने बॉलीवुड के बिग बी यानि अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर अपना एक ऊँचे औधे पर भी दर्ज कराया है।

 

रीता फारिया ( Reeta Fariya )

रीता फारिया भारत और एशिया की पहली लड़की थीं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस समय वो भारत की लाखों लड़कियों की रोल मॉडल बन चुकी थीं।और उन्हें देख भारत की और एक्ट्रेस ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.