Akshara Singh ने जालीदार ड्रेस पहन मचाया तहलका, तस्वीर देख फैंस बोले भोजपुरी की ‘नोरा फतेही’

Akshara Singh ने जालीदार ड्रेस पहन मचाया तहलका, तस्वीर देख फैंस बोले भोजपुरी की 'नोरा फतेही'

Bhojpuri Actress Akshara Singh New Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने फैंस के लिए कुछ नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो जालीदार ड्रेस में किलर पोज दे रही हैं। जिसे देख फैन्स के होश ठिकाने न रहे।

 

Akshara Singh Post: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आज अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस बीच एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो बेहद कातिलाना लग रही हैं। आइए नजर डालते हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीर पर-

 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीर हुई वायरल

Bhojpuri Actress Akshara Singh New Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह जालीदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस मदहोश हो गए हैं। खुले बालों में अक्षरा सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इस फोटो में अक्षरा सिंह किलर पोज दे रही हैं। ब्लैक आउटफिट में अक्षरा सिंह ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। अक्षरा सिंह के इस बोल्ड अंदाज को देख फैंस तस्वीर पर जमकर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अक्षरा सिंह भोजपुरी की नोरा फतेही हैं।

 

काफी पॉपुलर हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

Akshara Singh Post: बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। अक्षरा सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी में भी धमाल मचाया है। इसी शो से अक्षरा सिंह को असल पहचान मिली थी। अक्षरा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा ने पवन सिंह को डेट किया था। हालांकि बाद में अक्षरा सिंह और पवन सिंह अलग हो गए।